Breaking Reports

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दंपती समेत तीन घायल



आजमगढ़ : जहानागंज क्षेत्र में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष के दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के गगहा गांव निवासी सुधाकर ने बताया कि घर के बगल में रास्ता और उसी के बगल में विपक्षी का मकान है। विपक्षी से आएदिन विवाद होता है। गुरुवार की दोपहर में विपक्षी हमारी दीवार से सटाकर गड्डा खोद रहा था। वर्षा काल के कारण विरोध किया, तो विवाद हो गया। डायल 112 पुलिस ने समझा-बुझाकर गड्ढे को पटवा दिया। उसके बाद पुलिस के जाते ही विपक्षी ने स्वजन के साथ मिलकर फांवड़े से हमला कर दिया। बचाने के लिए आए पुत्र गणेश और पत्नी सरोज को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।  घायलों को जहानागंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से शुक्रवार की सुबह डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

No comments