Breaking Reports

रेलवे टिकट की कालाबाजारी, सीआईबी और आरपीएफ ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को उठाया



आजमगढ़ : आरपीएफ और रेलवे सीआईबी की टीम ने शनिवार को रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर शहर के पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान उक्त टीम ने एक टिकट बनाने वाले को उठा लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

रेलवे की सीआईबी टीम को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि शहर के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में स्थित एक दुकान से फर्जी टिकट निकाला जा रहा है।इस सूचना पर सीआईबी टीम ने आरपीएफ टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र स्थित एक फोटो स्टेट व टिकट केंद्र पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया भी है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि फर्जी टिकट बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति और दुकान पर लगे कंप्यूटर को भी जांच के लिए लाया गया है। 

No comments