Breaking Reports

बारिश के लिए पढ़ी गई विशेष नमाज, गुनाहों के लिए मांगी माफी

 

प्रतीकात्मक फोटो

आजमगढ़ : जिले में सूखा पड़ने का अंदेशा देख मुस्लिम समाज के लोगों ने बारिश के लिए नमाज पढ़ी। बिलरियागंज कस्बा स्थित जामियाअतुल फलाह के मैदान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ते हुए अच्छी बारिश के लिए दुआ की और अपने गुनाहों से माफी मांगी।

जिले में बादलों की लुकाछिपी का खेल कई दिनों से चल रहा है लेकिन बरसात नहीं हो रही है। जिससे उत्पन्न समस्या से निजात पाने के लिए अब ऊपर वाले से प्रार्थना शुरू हो गई है। शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने बिलरियागंज बाजार स्थित में जामियातुल फलाह के परिसर में सुबह आठ बजे वर्षा के लिए विशेष नमाज पढ़ी। अल्लाह ताला से दुआ की और अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी। 

नमाज पढ़ा रहे जामियातुल फलाह के डायरेक्टर मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, मानवता समाप्त होने लगती है, आदमी त्राहि-त्राहि करने लगता है तो अल्लाह की तरफ से आजाब आता है। तब खुदा की तरफ से वर्षा रोक दी जाती है। जमीन जगह-जगह कई टुकड़ों में फट गई है। पशुओं के लिए चारा मिलना मुहाल हो गया है। नमाज पढ़ते वक्त सभी लोग सजदे में सिर रखकर सिसकते हुए रोने लगे और अल्लाह के सामने अपने गुनाहों की माफी मांगने लगे। 

No comments