Breaking Reports

लूट की योजना बना रहे गिरोह के फरार 3 सदस्य गिरफ्तार



आजमगढ़ : रानी की सराय पुलिस ने शनिवार को चेकपोस्ट तिराहे से लुटेरा गिरोह के फरार तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जबकि चार सदस्य फरार हो गए थे।

 21 जुलाई को उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने चकखैरूल्लाह तिराहा से लूट की योजना बनाते समय त्रिलोकी नाथ यादव, सूरज कुमार निवासी रानी की सराय व यशवंत कुमार निवासी सैफपुर को गिरफ्तार किया गया था। लुटेरों के पास से तमंचा, कारतूस, मैजिक, चाभी का गुच्छा आदि बरामद हुआ था। उस समय अंधेरे का फायदा उठाते हुए गिरोह के चार सदस्य भाग गए थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक निशात जमा खां ने फरार सदस्य अनिल यादव निवासी खैरा, विशाल निवासी अंधौरी व रितेश यादव निवासी रूदरी को चेकपोस्ट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एक फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

No comments