योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ाेत्तरी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।
योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि करने का बड़ा निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को अगस्त से तीन फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का नगद भुगतान किया जाएगा।

No comments