माफिया कुन्टू सिंह गिरोह के दो सदस्य समेत 12 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
आजमगढ़ : एसपी ने थाना जहानागंज, तरवां, गम्भीरपुर, जीयनपुर, दीदारगंज, सरायमीर, पवई व थाना देवगांव क्षेत्र में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, बलात्कार, गोवध व चोरी में संलिप्त 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें दो अपराधी माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह गिरोह के सदस्य है।
एसपी अनुराग आर्य ने लूट के आरोपी रोहित यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज, तरवां थाने के टापटेन अपराधी व हत्या के प्रयास में आरोपी सुनील यादव निवासी सरायभादी, हत्या के आरोपी अभिषेक राय उर्फ बच्चा राय निवासी अमौड़ा थाना गम्भीरपुर, चन्द्रजीत चौहान निवासी गुवाई थाना दीदारगंज, माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह गिरोह के सदस्य व रंगदारी मांगने के आरोपी सुरेन्द्र यादव निवासी धुसवा तेज पालपुर तथा बलात्कार के आरोपी फैसल निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर की हिस्ट्रीशीट खोली है।
सरायमीर थाने में गोवध के आरोपी हारिस उर्फ सद्दाम निवासी बखरा व लूट के आरोपी जकी निवासी छित्तेपुर, चोरी के आरोपी संदीप गिरी निवासी बखरिया थाना पवई, देवगांव थाने में गोकशी के आरोपी सलमान, सुफियान उर्फ सुफ्फन, रिजवान निवासी बैरीडीह की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।

No comments