Breaking Reports

बिंदवल में पोखरे से मिले किशोरी के शव के मामले में आरोपी मोअज्जम गिरफ्तार, हत्या के कारण का किया खुलासा


आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में एक पोखरे से दो दिन पूर्व किशोरी शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को निजामाबाद के फरिहा से गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी निजामाबाद क्षेत्र में छिपा हुआ था।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में शुक्रवार की शाम एक किशोरी घर से निकली और देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। रात में घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर एक पोखरी में उसका शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी अनुराग आर्य ने एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था। सोमवार को बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने अपनी टीम से साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोअज्जम पुत्र इसरार अहमद उर्फ झूरी निवासी बिन्दवल को उसकी बहन के घर निजामाबाद के फरिहा के पास से गिरफ्तार किया है।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी मोअज्जम की बिंदवल में मोबाइल की दुकान है। किशोरी उसकी दुकान पर आती जाती थी। घटना के दिन भी आई थी। आरोपी मोअज्जम किशोरी को घर पहुंचाने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठकर ले गया। उसे लेकर वह अपनी पोखरी पर चला गया। पोखरी के पास बने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने लगी और चिल्लाने लगी। जिसके बाद आरोपी  ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पोखरी में फेंक कर फरार हो गया।

No comments