Breaking Reports

छेड़खानी से तंग छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने शनिवार की रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 18 वर्षीया 10वीं की छात्रा पिता के साथ घर पर रहती थी। उसकी मां नहीं हैं। उसके दो भाई बाहर रहते हैं। शनिवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा। छत के पंखा के सहारे उसका शव लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसे परेशान कर रहा था, जिससे तंग आग कर छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा ने आरोपी के विरूद्ध मुबारकपुर थाना में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments