Breaking Reports

सीएम योगी ने आजमगढ़ में जनसभा को किया संबोधित, जाने क्या कहा?

 


आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले को 143 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। आईटीआई कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों पर हमला बोला। कहा कि सात साल पूर्व यहां की क्या स्थिति थी, इसपर अब चर्चा करने की जरूरत नहीं है। अब नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के सुपथ पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रतिभा आजमगढ़ में थी, वो राजनीति की संकीर्ण विचाराधारा के चलते आगे नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पहचान उत्तर प्रदेश स्तर पर होगी। पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था कि जब आजमगढ़ के नौजवानों को दूसरे शहरों में होटल तक नहीं मिलता था। लेकिन आज यहां के लोगों ने यह धारणा बदल दी है। यहां के नौजवान एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमने पिछले 5 साल के दौरान 5 लाख नौकरियां दी। आज नौजवानों को योग्यता अनुसार नौकरी दी जा रही है। कोई भेदभाव नही हो रहा है। 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार देने के कार्य हुए। 60 लाख से अधिक स्वतः रोजगार के लिए युवाओं को सहायता दिलवाई गई।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का काम किया। आजमगढ़ में भले हमारे सांसद और विधायक न हों लेकिन हमने आजमगढ़ को उपेक्षित नहीं किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना। अब आजमगढ़ लखनऊ से दो घण्टे की दूरी पर रह गया है। 7 घण्टे में दिल्ली पहुच जाएंगे, अब दिल्ली दूर नही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से विकास को गति मिल गई है।

डबल इंजन की सरकार ने विश्वविद्यालय की स्थापना की, जो महाराजा सुहेलदेव के नाम से है। यह धरती बड़े-बड़े साहित्यकारों की धरती रही है। देश और प्रदेश के बड़े-बड़े साहित्यकार हुए हैं। ऐसे में ही रागेय राघव के नाम पर उनकी रचनाओं पर आजमगढ़ विश्वविद्यालय में शोध पीठ की स्थापना की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने भोजपुरी माटी में जन्मे कलाकार को सांसद बनाकर भेजा। उन्होंने कहा कि आजाद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा कि हर आप लोग अपने घर में तिरंगा फहराएंगे कि नहीं। जनता ने हां में जवाब दिया।

No comments