Breaking Reports

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में होगी शोध पीठ की स्थापना


आजमगढ़ : गुरुवार को जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए वादा किया कि दिनेश लाल यादव निरहुआ को सबसे बड़ी पंचायत में भेजने के लिए वोट के रूप में ऋण दिया है, उसका कर्ज सरकार विकास कर उतारेगी। इस दौरान उन्होंने 143.10 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियोें में प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा 'वर्षों से यह मांग थी कि आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। पहले बहुत सारे लोग आजमगढ़ आए लेकिन विश्वविद्यालय भी डबल इंजन की सरकार ने ही दिया। अब आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। आजमगढ साहित्यकारों की धरती रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजमगढ़ में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार रांगेय राघव जी के नाम पर शोध पीठ की स्थापना की जाएगी। सुप्रसिद्ध साहित्यकार रांगेय राघव की रचनाएं हम सबको एक नई दिशा देती हैं।

No comments