आजमगढ़ जिला कारागार में HIV पॉजिटिव पाये गये कैदी, मचा हड़कंप
आजमगढ़ : जिला कारागार में 10 कैदियों के एचआईवी संक्रमित पाए जाने के बाद से हड़कंप गया। गुरुवार को हुई बंदियों की जांच में पांच नए बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले भी पांच बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
हाईकोर्ट से मिले निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में रहने वाले बंदियों की रूटीन जांच करने का निर्देश दिया गया। गुरुवार को हुई बंदियों की जांच में पांच नए बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। अब इन बंदियों की विधिवत जांच की जा रही है। कारागार में जहां पांच बंदी पहले ही एचआईवी पॉजिटिव थे। हालांकि अभी तक किसी महिला बंदी के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई। इटौरा स्थित जिला कारागार में लगभग ढाई हजार बंदी/कैदी निरुद्ध हैं। इनमें से करीब 1322 कैदियों की जांच हो गई है। इस जांच में पांच एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी पांच बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है। अब तक प्रारंभिक जांच में कुल पांच मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन बंदियों को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है। इनको समस्या के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। अगर किसी बंदी को कोई गंभीर समस्या हुई तो उसके हिसाब से उसका उपचार किया जाएगा। हालांकि उनका कंफर्मेटरी टेस्ट होना बाकी है। इसके बाद ही उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हो सकती है।

No comments