गिरोह बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी पुलिस मुठभेंड में गिरफ्तार
आजमगढ़ : पुलिस ने शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर जीपीएल प्लांट के पास मुठभेड़ हुई। जिसमें शातिर लूटेरा पुलिस की गोली से घायल होकर पकड़ लिया गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ पर तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति से एक हजार रुपये व टेबलेट की लूट की घटना हुई थी। जिसे लेकर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला कर लूटेरों की गिरफ्तारी में जुटी थी। शनिवार की सुबह गंभीरपुर पुलिस मुजफ्फरपुर जीपीएल प्लांट के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जिसपर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शिवम सोनी पुत्र अमरनाथ निवासी घाटीपट्टी थाना रानी की सराय के रुप में की गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments