पंचायत के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : मेहनाजपुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आवास आवंटन को लेकर हो रही पंचायत में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या व दो अन्य को घायल किए जाने की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। कचहरी के पास से पुलिस ने उसे पकड़ा था और असलहा बरामदगी के लिए लेकर गई थी। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेहनाजपुर कस्बा के दक्षिण का पूरा में मंगलवार की सुबह आवास आवंटन को लेकर पंचायत थी। इसी दौरान पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया गया। जिसमें प्रधान पक्ष के हिमांशू सिंह की मौत हो गई तो वहीं प्रधान का सारा काम देखने वाले प्रदीप सिंह व मुन्ना सिंह घायल हो गए।
घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों में शामिल जितेंद्र यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर असलहा बरामदगी के लिए मेहनाजपुर पहुंची। जहां एक झाड़ी से असलहा बरादगी कराने के दौरान जितेंद्र यादव ने पुलिस टीम पर पहले से छुपा कर रखे तमंचा से फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली जितेंद्र यादव के दाहिने पैर में लगी और पुलिस ने उसे पुनः पकड़ लिया। सीएचसी मेहनाजपुर में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुठभेड़ में मेहनाजपुर हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया है। जिसें पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। संभावित स्थानों पर दबिश की कवायद चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.png)
No comments