नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने घोषित किये प्रत्याशी
आजमगढ़ : यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ जिले के निकायों से प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। दावेदारों और स्थानीय लोगों की ओर से भाजपा की सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
आजमगढ़ जिले में तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायत है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ से अभिषेक जायसवाल दीनू को उम्मीदवार बनाया गया है। मुबारकपुर नपा के लिए तमन्ना बानो भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी होंगी। वहीं नवगठित बिलरियागंज नगर पालिका से भाजपा ने संजू देवी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी की पूर्व में ही घोषणा कर दी गई थी।
No comments