Breaking Reports

सगे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी, छोटे भाई की मौत के गम में बड़े भाई ने तोड़ा दम



आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र एक युवक की बीमारी के चलते इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचा तो बड़ा भाई उससे लिपट कर रोने लगा। इसी दौरान उसकी भी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की अंतिम यात्रा में परिजनों का दर्द देख पूरा गांव तड़प उठा। माहौल काफी गमगीन रहा।

जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी हरेंद्र कुमार (36) की तबीयत खराब थी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह हरेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल से शव घर पहुंचा तो बड़े भाई गोवर्धन राम (50)  शव से लिपट कर रोने लगे। इसी दौरान उनकी भी मौत हो गई।

सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद दोनों का शव एक साथ अंतिम यात्रा पर निकला तो हर तरफ चीत्कार सुनाई देने लगा। मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। पूरा गांव अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। मृतक हरेंद्र के तीन पुत्र थे तो वहीं गोवर्धन की एक मात्र पुत्री थी।

No comments