साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में दो के विरूद्ध NSA के तहत कार्यवाही
आजमगढ़ : जिले में एसपी अनुराग आर्य ने अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार जिले में अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 जुलाई को निजामाबाद थाना क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले दो अभियुक्तों के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई की गई। इससे पूर्व भी इस मामले में एक आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।
श्रावण मास और मोहर्रम के त्योहार के अवसर पर 22 जुलाई की रात्रि नौ बजे अमित सोनकर अपने साथियों के साथ दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने के उद्देश्य से अभियुक्त मो. शाहआलम उर्फ शहबाज पुत्र हारुन निवासी मोहल्ला तिग्गीपुर थाना निजामाबाद अपने अन्य साथियों के साथ तिग्गीपुर इमाम बाडा के पास अमित सोनकर व उसके साथियों को योजनाबद्ध तरीके से गाड़ाबन्दी करके जान से मारने की नियत से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये लाठी डंण्डा व पंच से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस कारण त्योहार के अवसर पर दो समुदायों के बीच में तनाव हो गया। कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी थी जिसे सामान्य करने के लिये कस्बा निजामाबाद में लगातार 15 दिनों तक भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात थी। इस मामले में आठ नामजद और 20 अज्ञात के विरूद्ध निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूर्व में एसपी के पत्र के आधार पर 15 सितम्बर को जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त शाहआलम उर्फ शहबाज खान पुत्र हारुन खान निवासी मुहल्ला सिपाह थाना निजामाबाद के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्धीकरण की कार्यवाही की गई थी। अभियुक्त साकिब पुत्र जलालुद्दीन उर्फ कत्तु निवासी तिग्गीपुर थाना निजामाबाद, वाजिद पुत्र वसीम निवासी तेलीपुर थाना निजामाबाद को लेकर आस पास के लोगों मे इस प्रकार भय ब्याप्त है कि लोग इसके विरुद्ध शिकायत करने से डरते है जिस कारण अभियुक्त के जमानत पर छूटने पर शांति व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ने की पूर्ण संभावना के मद्देनजर थानाध्यक्ष थाना निजामाबाद की रिपोर्ट पर एसपी के पत्र के आधार पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा अभियुक्त साकिब व वाजिद के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्धीकरण की कार्यवाही की गई।

No comments