Breaking Reports

सांसद दिनेश लाल यादव हाथ में झाड़ू लिए उतरे सड़क पर...


आजमगढ़ : “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को शहर के रैदोपुर तिराहे पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने माल्यार्पण कर सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रैदोपुर मलिन बस्ती एवं आस-पास के मोहल्ले की गलियों में अभियान चलाकर साफ-सफाई की। सांसद के साथ डीएम भी थे। इस अभियान में जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों व आस पास के लोगों तथा विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सहयोग कर अभियान को सफल बनाया गया। इस अवसर पर सांसद एवं जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

हुनर संस्थान के बच्चों द्वारा “स्वच्छता ही सेवा है” के सम्बन्ध में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। इसी के साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर ज्ञानचन्द गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक  मनोज कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ईओ नगर पालिका आजमगढ़ सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

No comments