भ्रष्टाचार के खुलासे से विपक्षियों को हो रही परेशानी, खेल रहे विक्टिम कार्ड - सूर्य प्रताप शाही
आजमगढ़ : सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पारिवारिक पार्टियां मोदी को हराने के लिए एक साथ हो गयीं है। सभी ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। घोटाले पर घोटाला किया।
योगी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पकड़े जाने पर ये लोग परिवार बचाओ भ्रष्टाचार छुपाओ की रैली दिल्ली में की, जहां पर पारिवारिक पार्टियों ने मोदी हटाओ का नारा दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भ्रष्टाचार हटाओ पर काम कर रहे हैं। जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों की जांच कर रही हैं तो नए-नए भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है। जिससे विपक्षियों को परेशानी हो रही तो वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। चोर-चोर मौसेरे भाई सभी दिल्ली में एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। यह परिवारवादी पार्टी लगातार लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में साफ कह दिया था कि हम झुकने वाले नहीं हैं, भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय हितों की बात पर राहुल गांधी बोलते कि इस बार मोदी जीते तो लोकतंत्र बदल जाएगा। जबकि कांग्रेस 1984 में ही आग लगाने का काम किया। देश को बांटने का काम कांग्रेस ने किया। कितने घर जल गए। कहा कि इमरजेंसी लगाकर देश को जेल बना दिया। जबकि भाजपा ने परिवारवाद से अलग हटकर देश की जनता के लिए काम किया है।
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद असदुद्दीन ओवैसी के गाजीपुर पहुंचने के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसी के पहुंचने से जिसके पूरे हाथ खून और हत्याओं से सने हुए हैं वह साफ होने वाले नहीं हैं। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के मुख्तार मसीहा वाले बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बात कही।
No comments