ससुराल पक्ष पर विवाहिता को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता लापता हो गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को गायब करने का आरोप लगाया और थाने पर तहरीर भी दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र निवासी खिचडू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री आशा की पहली शादी जौनपुर जिले में किया था। जिससे उसकी पुत्री के दो बच्चे है। किन्हीं कारणों से उसका पति से तलाक हो गया तो उसकी दूसरी शादी लगभग 12 साल पूर्व मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी कैलाश राम से किया। खिचडू का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कैलाश उसकी पुत्री आशा को आए दिन मारता पीटता था। एक अप्रैल को किसी माध्यम से सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की अपनी ससुराल से गायब है।
पुत्री के गायब होने की सूचना पर पिता खिचडू, परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे और उसकी बेटी भी नहीं थी। खिचडू ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
No comments