Breaking Reports

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पति करने जा रहा दूसरा निकाह



आजमगढ़ : कोतवाली क्षेत्र में एक मैरेज लाॅन में सोमवार को पति के निकाह की जानकारी होते ही पत्नी पुलिस के साथ पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निकाह को रुकवाया। वहीं पत्नी ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रख रहा था। एक दिन उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे। तभी ससुर उसके कमरे में जबरन घुस गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अप्राकृतिक संबंध भी बनाया। पीड़िता ने उक्त घटना की शिकायत जब अपने पति से की तो वे और उनका पूरा परिवार उल्टा उस पर ही दबाव बनाने लगे। इस बात की धमकी बराबर देने लगे कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुम्हें इस घर में रहने नहीं दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। जिससे पीड़िता ने कहीं शिकायत नहीं की और चुप होकर सबकुछ सहती रही।

पीड़िता कुछ दिन बाद जब वह मायके आई और पूरी बात अपनी मां को बताई। इसी बीच पता चला कि उसके ससुराल के लोग उसके पति की दूसरे निकाह की तैयारी कर रहे हैं। पीड़िता मजबूर होकर इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की है। शुक्रवार को जब उसका पति निकाह करने पहुंचा तो वह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाह को रोकवा दिया।

No comments