Breaking Reports

6 लाख उधार, फिर हमला! स्कूल मैनेजर का रिसेप्शनिस्ट पर सनसनीखेज आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज



आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जैश पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मिर्जा असद बेग की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद जीयनपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, हमला और लूटपाट का मामला दर्ज किया है। मामला स्कूल की एक पूर्व रिसेप्शनिस्ट और उसके सहयोगी से जुड़ा है।

ये है पूरा मामला

मिर्जा असद बेग के अनुसार, अगस्त 2023 में उनकी पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने एक सहयोगी के लिए ₹6 लाख रुपये उधार लिए थे। समय पर पैसा वापस नहीं किया गया, और जब उन्होंने रकम की मांग की, तो दोनों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

शिकायत में यह भी दर्ज है कि 23 फरवरी 2025 को हाफिजपुर बाईपास पर रिसेप्शनिस्ट और उसके सहयोगी ने उन पर हमला किया। इस दौरान उनसे ₹12,000 नकद और एक कीमती राडो घड़ी छीन ली गई।

कोर्ट के हस्तक्षेप से FIR दर्ज

चूंकि पहले पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, मिर्जा असद बेग ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद अब जीयनपुर कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

No comments