Breaking Reports

आजमगढ़ में ATS की रेड : ISI से जुड़े होने के आरोप में युवक गिरफ्तार, महिला नेता की हत्या की साजिश


आजमगढ़ : UP ATS ने जिले में छापेमारी करते हुए देश के खिलाफ आतंक फैलाने वाले मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने ISI के लिए काम करने वाले एक और संदिग्ध आतंकी को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मद शेख निवासी खुदादपुर, संजरपुर आजमगढ़ के रूप में हुई है। आरोपित के पास से नौ एमएम की एक पिस्टल, चार कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। ISI समर्थक पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी ने आरोपित को दूसरे राज्य की एक महिला नेता की हत्या का लक्ष्य दिया था।

ATS के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से ISI ने भारत में आतंक फैलाने के लिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इंटरनेट मीडिया के जरिए ISI समर्थित पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी भारतीय युवाओं के साथ इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब व अन्य माध्यमों से युवाओं से संपर्क कर उन्हें आतंक की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहा है। शहजाद भट्टी के संपर्क में रहकर स्लीपर सेल के रूप में ISI के लिए काम करने वाले एक दर्जन से अधिक संदिग्ध आतंकियों को पिछले तीन महीनों में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

आजमगढ़ निवासी मोहम्मद शेख करीब तीन माह पहले शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। इसके बाद शहजाद भट्टी ने उसे राजनीतिक पार्टियों के भवनों को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने के अलावा प्रभावशाली व्यक्तियों, सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े कर्मियों और दूसरे राज्य की एक महिला नेता को मारने का लक्ष्य दिया था। इस काम के लिए आरोपित ने नौ एमएम की एक पिस्टल व चार कारतूस का भी इंतजाम किया था।

शहजाद भट्टी ने उसे लालच दिया था कि पहले लक्ष्य पूरा करो, इसके बाद घटना को अंजाम देने के लिए मोटी रकम और विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस काम के लिए उसे अजमल गुर्जर व रजा पाकिस्तानी द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया था। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर लगातार उसके संपर्क मे थे। साथ ही स्लीपर के लिए और युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कह रहे थे। उसके साथ कितने युवक जुड़े थे इसकी जानकारी हासिल करने के लिए एटीएस की टीम जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


#AzamgarhNews #ATSAction #BreakingNews #UPNews #NationalSecurity


{ATS Azamgarh Arrest, Azamgarh News Today, UP ATS Action, ISI Network India, Suspicious Terror Module, Azamgarh Breaking News, Pakistan Handler Case, ATS Investigation, Uttar Pradesh News, Security Agencies Action, Crime News UP, Latest Azamgarh Update, Sleeper Cell Investigation, Terror Funding Probe, Viral News India}

No comments