SSP हेमराज मीना को दी गई भावभीनी विदाई, नए SP की हुई तैनाती
आज़मगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीना का स्थानांतरण लखनऊ मुख्यालय किए जाने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने एसएसपी हेमराज मीना को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं, सभी अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
जून 2024 में संभाला था आज़मगढ़ का चार्ज
एसएसपी हेमराज मीना ने 25 जून 2024 को आज़मगढ़ में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए कई अहम कदम उठाए।
बृहस्पतिवार को उनका स्थानांतरण लखनऊ मुख्यालय कर दिया गया है, जहां उन्हें डीजीपी कार्यालय से अटैच किया गया है। आज़मगढ़ की कमान अब प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार को सौंपी गई है। जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की चुनौती अब उनके कंधों पर होगी।



No comments