अपराधियों पर आजमगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : 13 और लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, 29 लाइसेंस अब तक रद्द
आजमगढ़ : की पुलिस ने कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की है। जिले के 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ये सभी व्यक्ति विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे, जिनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं और जिनकी वजह से जनपद में भय व असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही थी।
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 29 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
इनके लाइसेंस किए गए निलंबित
जयराम यादव निवासी बम्हौर (लक्षनपुरा) थाना मुबारकपुर, मदन यादव निवासी मोहब्बतपुर (रौजा), थाना मुबारकपुर, अब्दुल समद निवासी इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, मनोज कुमार यादव निवासी गण्डी, थाना फूलपुर, मनोज सिंह निवासी पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर, मुहम्मद आजम निवासी भावारायपुर पट्टी टण्डन राय, थाना बिलरियागंज, इरफान अहमद निवासी पुरानुरम फूलपुर, थाना फूलपुर, जिलेदार यादव निवासी बैसर संसारपुर, थाना निजामाबाद, मनोज कुमार यादव निवासी गण्डी, थाना फूलपुर, राहुल सिंह निवासी पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर, राम सेवक चौहान निवासी आलमपुर, थाना अहरौला, राम सुरेश निवासी गोसड़ी, थाना दीदारगंज और सत्यप्रकाश राय निवासी कोइलारी, थाना जहानागंज शामिल हैं।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिन व्यक्तियों के पास शस्त्र रखना जनसुरक्षा के लिए खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

No comments