जब एसएसपी आजमगढ़ खुद बने मिसाल का प्रतीक…
आजमगढ़ : जनसेवा और मानवता की भावना से पुलिस लाइन आजमगढ़ में ब्लड डोनेशन कैम्प का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का सकारात्मक संदेश और अधिक प्रभावी रूप में प्रसारित हुआ।
इसके उपरांत जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 06 रिक्रूट महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मी सहित कुल 18 व्यक्तियों द्वारा 18 यूनिट रक्तदान किया गया। यह कदम समाज में पुलिस बल की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
कैंप में मेडिकल टीम द्वारा रक्त दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षित रक्त संग्रह की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को अमूल्य सहयोग मिलेगा तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित होगा।
उच्चाधिकारियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया और उनके इस मानवता भरे योगदान की सराहना की गई।


No comments