Breaking Reports

तमसा महाअभियान के 101 वे दिन तमसा आरती एवं भजन संध्या का किया गया भव्य आयोजन



आजमगढ़ : तमसा सफाई तथा वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत 101 दिन पूरे होने के शुभ अवसर पर मोहटी घाट पर मॉ तमसा आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उ0प्र0 संगीत एकेडमी के सदस्य हीरा शर्मा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया तथा तुषार सिंह गायक एवं उनकी टीम द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ साथ बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण लीला भी प्रस्तुत की गयी, जो काफी मनमोहक रहा। 

        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तमसा सफाई कार्यक्रम 03 जून 2018 को प्रारम्भ हुआ थाए तमसा सफाई का उद्देश्य है कि हमारी जीवनदायिनी नदी स्वच्छ रहे और उसका जल हम अनादि काल से पीते आ रहे हैंए और आने वाली पीढ़ियों के जल श्रोत बरकरार रहेए उसमें प्रदूषण न हो, उसकी साफ सफाई रखें। इस बोध भाव को जागृत करने के लिए यह अभियान चलाया गया था। हमें खुशी है कि इस अभियान का 101 दिन पूरा हुआ, इस अवसर पर सभी स्वयं सेवी संस्थाओं की टीम को धन्यवाद व शुभकामना देता हुं। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी का तमसा अभिनन्दन, नागरिक सम्मान तमसा परिवार के सदस्यों, नगर पालिका अध्यक्षा शीला श्रीवास्तव, पूर्वांच्चल महाविद्यालय के डॉ0 मातबर मिश्रा, चित्रांश महासभा संरक्षक दीनानाथ श्रीवास्वत के द्वारा माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments