शादी का झांसा देकर किया अगवा, दुष्कर्म के बादयुवती को उसके घर छोड़ा
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र की निवासी 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसका ननिहाल जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में है। ननिहाल के गांव का ही युवक रवींद्र उर्फ डबलू पुत्र जियालाल ने उसे क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव स्थित मंदिर में शादी का झांसा देकर साथ ले गया। बाद में उसका अपहरण कर लिया और उसे लेकर दिल्ली चला गया। दिल्ली ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लाकर गांव में मारपीट कर छोड़ दिया। पीड़ित युवती घर पर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिवार के संग वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने पर पहुंची। सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह का कहना है कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपित रवींद्र के अलावा उसके भाई परमेंद्र उर्फ डबलू व पिता जियालाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आगे की करवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments