Breaking Reports

रेलवे ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों ने स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन



आजमगढ़ : अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के पदाधिकारी व छात्रों ने रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा केन्द्र पर जाने के लिए बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से रेल मंत्रालय के संबोधन में ज्ञापन सौंपा। छात्र मंच के पदाधिकारी ने बताया कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होकर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगी। डिजिटल भारत के समय में अभ्यर्थियों को रेलवे ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा का केंद्र घर से 600 से 1000 किमी दूर भेजा गया है। इससे छात्र स्वयं की पढ़ाई से ज्यादा परीक्षा केंद्र को लेकर चिंतित हैं। 90 फीसद से अधिक परीक्षार्थियों का सेंटर आगरा भेजा गया है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा से ज्यादा यात्रा की चिंता सता रही है। परीक्षार्थियों ने मांग किया कि आजमगढ़ से आगरा व अन्य स्थानों तक आरआरबी स्पेशल ट्रेनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। कैटेगरी के नाम पर परीक्षार्थियों को न बांटकर, सभी छात्रों को निशुल्क यात्रा की अनुमति देने के साथ ही विभिन्न मांगें शामिल हैं। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments