शिब्ली कॉलेज छात्रनेता 8 सूत्री मांगों को लेकर बैठे भूख हड़ताल पर
आजमगढ़ : आज मंगलवार को शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कमर कमाल के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र नेता 8 सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शिब्ली कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अध्यक्ष कमर कमाल के नेतृत्व में विधि संकाय के समस्त छात्र छात्राओं के मूल अधिकार संबंधी समस्याओं को लेकर अबू हासिम ने आज से आमरण अनशन शुरू किया। अपनी मांगों में विधि संकाय की साफ सफाई, बंदरों के आतंक से बचने की व्यवस्था, कोर्ट क्लासेज की शुरुआत, पेयजल, लाइट, पंखों, शौचालयों की मरम्मत, पुस्तकालयों में नई पुस्तकों की व्यवस्था, कॉमन रूम की व्यवस्था आदि हैं। उक्त बिंदुओं को लेकर आज मंगलवार को अबू हासिम विधि संकाय के छात्र छात्राओं के साथ कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कमर कमाल ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। कमर कमाल, मो० बेलाल आजमी, शारिक खान, सैयद एहतेशाम, शम्स आलम, अब्दुर रहमान, मो० अहर अबू आसिम आदि भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस भूख हड़ताल को समर्थन देने वाले छात्र व छात्रनेता अबू हातिम, अबू हज़मा, मो० ताहिर, मो० सादिक, फैजुर्रहमान अंसारी, मोहम्मद शाकिर, शौर्य सिंह कौशिक, दीपक सोनकर, सीमा सिंह, जिज्ञासा यादव, अटल सिंह व लालजीत यादव आदि समस्त छात्र एवं छात्राएं हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments