बढ़ती जनसंख्या के विरोध में जागरूक करने के लिए निकाली गई पदयात्रा
आजमगढ़ : देश की बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर गांव, गरीब, गांधी संस्थान की तरफ से सोमवार को जनपद के वेस्ली इंटर कालेज से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही छह सूत्रीय मांगपत्र प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के द्वारा प्रेषित किया गया। पदयात्रा के आयोजक विनोद सिंह ने बताया कि देश की जनसंख्या प्रतिवर्ष 1.76 करोड़ की दर से बढ़ रही है। जनसंख्या इसी तरह बढ़ती रही तो 2050 तक देश की जनसंख्या लगभग 185 करोड़ हो जाएगी। यह स्थिति काफी खतरनाक है। ऐसी स्थिति में देश में गृह युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इतना ही नहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के संसाधन का अभाव होगा और रोजगार के अवसर भी समाप्त हो जाएंगे। छह सूत्री मांग पत्रक में सबको शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करानेए सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत पूंजी बनाने पर रोकए आउटसोर्सिंग बंद करने, सबको पेंशन अथवा किसी को नहीं देने, पानी, पेड़, परंपरा और पाठशाला की रक्षा करने, दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को सांसदी, विधायकी, ग्राम पंचायत के चुनाव लड़ने से रोकने और मतदान से वंचित करने का कानून बनाए जाने की मांग शामिल रही। इस मौके पर बृजेश राय, विजय, अतुल, विरेंद्र, कमलेश, अनिल, राजेश, ज्ञान, विनोद, महेंद्र, विजय, मुन्नू, बेलाल आदि उपस्थित रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments