Breaking Reports

जनपद में सपा सांसद का हुआ जोरदार स्वागत



आज़मगढ़ : मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव का जनपद आगमन पर अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अमड़ी मोड़ पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व स्थानीय विधायक संग्राम यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जनपद में स्थित ग्रैंड एस आर होटल पहुंचे। सांसद ने कहा कि गठबंधन की संभावनाएं पूरी है और यह गठबंधन आने वाले 2019 में अप्रत्याशित परिणाम लाएगा। सपा के नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया।  मैनपुरी के युवा सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनेगा। ये गठबंधन प्रदेश में भाजपा का सफाया कर देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा फिर एक होगा “नेताजी “का प्रयास जारी है। सभी लोग एक साथ रहेंगे। माल्यार्पण करने वालों में पूर्वमंत्री व सदर विधायक  दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विजय कुमार यादव, शास्वत किशोर यादव, मुखराम यादव, कमला प्रसाद यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments