Breaking Reports

भारद ने शुरू किया गड्ढा पाटों अभियान



आजमगढ़ :  शहर की सड़को की दुर्दशा से आक्रोशित भारत रक्षा दल ने शुरू किया गड्ढा पाटों अभियान। ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज बुधवार को भारद के कार्यकार्ताओ ने नगर क्षेत्रों की सड़को के गड्डा मुक्त करने हेतु खुद ही फावड़ा उठाकर गड्ढा पाटने में जुट गया। सड़क पर गड्ढों की वजह से आये दिन एक्सीडेन्ट हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही भारद कार्यकार्ता बहुत आक्रोशित थे। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगो के घरों के तोड़े गये मलबे को बोरी में भरकर ठेले पर लादकर सड़क पर बने गड्ढों में भरा। अभियान की शुरुआत पुरानी सब्जी मंडी से लालडिग्गी बंधे तक की सड़को में बने गड्ढ़ों को पाटकर गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान सिर्फ शहर के लिये है और यह अभी लगातार कई दिनों तक चलेगा। 



        इस अभियान में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, प्रतीक मोदनवाल, नगर अध्यक्ष मनीष कृष्ण साहिल, डॉ धीरज श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, छेदी यादव, अरुण सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments