Breaking Reports

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, धूमधाम से मनाया जन्मदिन



आजमगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को नगर समेत ग्रामीण अंचलों में भाजपाईयों ने धूमधाम से मनायी। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कई जगहों पर गोष्ठी व सफाई अभियान भी चलाया गया। 
नगर के सिविल लाइन स्थित पं0 दीनदयाल चौक पर गोष्ठी व करतालपुर प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम हुआ।         जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कुशाग्र बुद्धि के धनी, राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित, पत्रकार, लेखक, संस्कृति के उपासक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत के सबसे तेजस्वी, तपस्वी एवं यशस्वी चिंतक थे। उनके चिंतन के मूल में लोकमंगल और राष्ट्र का कल्याण समाहित हैं। उन्होंने राष्ट्र को धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का सनातन पुंज बताते हुए राजनीति की नई व्याख्या की। वह गांधी, तिलक और सुभाष की परंपरा के वाहक थे। वह दलगत एवं सत्ता की राजनीतिक से ऊपर उठकर वास्तव में एक ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे जो भारत की प्रकृति एवं परंपरा के अनुकूल हो।
         इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह, हरीश तिवारी, श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, प्रेमप्रकाश राय, सच्चिदानंद सिंह, डॉ0 श्याम नरायन सिंह, प्रेमनारायण पांडेय, अभयदत्त गोड, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह, हरिवंश मिश्रा, सतेन्द्र राय, संजय यादव, सुनील राय, शिवनाथ सिंह, राकेश सिंह, संचिता बनर्जी, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सुक्खू राम भारती, विभा बर्नवाल, अभिषेक जायसवाल, राजेश महुआरी, मृगांक शेखर सिन्हा, तेजप्रताप सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments