जिलाधिकारी ने बनाए जा रहे शौचालयों का किया निरीक्षण तथा चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम सुरहन विकास खण्ड मार्टीनगंज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया तथा प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गयी। जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर ग्रामीणों से कहा आप स्वच्छता को अपनाये तथा दो चैम्बर वाला शौचालय का निर्माण करे तथा जो लोग बेस लाईन सर्वे सूची में है सरकार उनको प्रोत्साहन के रूप में रू0 12 हजार की मदद दे रही है। जो लोग सक्षम है, वे अपना शौचालय अवश्य स्वंय से बनाये तथा सम्पन्न लोग सरकारी सहायता की राह न देखे और यदि कोई गरीब पात्र व्यक्ति छूट गया हो तो उसकी जांच करके उसे भी शौचालय दिया जायेगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments