Breaking Reports

महिलाओं को काम करने एवं स्वयं फैसला करने का अधिकार दिलाना होगा- एसपी




आजमगढ़ : मिशन अस्पताल में गुरुवार की रात महिला सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी हुई। पुलिस कप्तान रवि शंकर छवि ने कहा कि भारत में महिलाओं को काम करने का अधिकार, शिक्षा की भूमिका तथा स्वयं का फैसला करने का अधिकार दिलाना होगा। तभी समाज में फैली कुरूतिया कन्या भ्रुण हत्या, बाल-विवाह को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पहले घर से बाहर महिलाए नही निकलती थी तथा माता-पिता, लड़का-लड़की में भेद भाव रखते थे। अब इसमे सुधार हो रहा है। आजादी के बाद गणतंत्र लागू होते ही महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला है।

                     यह भी पढ़े 
                     कप्तानगंज : स्कूल में चल रहे अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश को पूरी तरह विकसित बनाने तथा विकास के लक्ष्य को पाने के लिए एक महिलओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना होगा। इस दौरान स्कूल आफ नर्सिंग की ओर से आयोजित जीएनएम, एएनएम एवं आयुर्वेदिक नर्सिंग का विदाई समारोह हुआ। छात्राओं ने नुक्कड़नाटक कर महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।


आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments