‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के साथ कार्य कर रही भाजपा सरकार - पंकज सिंह
आजमगढ़ : प्रदेश महामंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, विधानसभा का चुनाव लडे़ प्रत्याशी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, जिला मतदाता सूची प्रमुख, विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख, मंडल मतदाता सूची प्रमुखों के साथ बैठक की। भाजपा प्रदेश महामंत्री व नोएडा के विधायक और क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है। गरीबों, दलितों, शोषितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं को सुविधाएं और ईमानदार व्यवस्था देने के संकल्प को सिद्ध करने में प्रधानमंत्री निरंतर कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बूथों के पुनर्गठन का जो कार्य सौंपा गया है, उसे आप सब पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। बूथों की रचना को ठीक करने का कार्य सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों को बूथों पर जाकर बूथ को मजबूत करना है। मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने व जिनका नाम मतदाता सूची में किन्हीं कारणों से छूट गया है उनको भी सूची में शामिल कराने का काम आप सबके प्रयास से संभव है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जयनाथ सिह ने कहा कि हमारे मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों के पुनर्गठन व मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं। जल्द ही यह सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और आगे भी अन्य कार्य और आने वाले हैं। संचालन जिला महामंत्री ऋषिकांत राय ने किया।
यह भी पढ़े
कप्तानगंज : स्कूल में चल रहे अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
महिला मोर्चा ने मांगी लखनऊ के लिए इंटर सिटी ट्रेन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. संचिता बनर्जी के
नेतृत्व में शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री व
गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह से सर्किट हाउस में मिलकर दो सूत्रीय
मांगों का ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा ने लोक सभा चुनाव से पूर्व आजमगढ़ से
लखनऊ के लिए इंटरसिटी ट्रेन व मंदुरी हवाई पट्टी से हवाई उड़ान शुरू करने
की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र ‘गुड्डू’, डा0 कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, लक्ष्मण मौर्य, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा0 संचिता बैनर्जी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिह, हनुमंत सिह विनोद उपाध्याय, पवन सिह मुन्ना, सीता चौहान, फूलचंद्र भारती, जिला महामंत्री जगत नरायन गौड़, हरीश तिवारी, विवेक सिह, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, दीनू जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विनय गुप्त, डा0 महेंद्रनाथ श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, दिलीप सिह, सहजानंद पांडेय, धनंजय राय, दुर्गेश सिंह, बच्चा राय, लालमन यादव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments