Breaking Reports

अ0 भा0 चित्रांश महासभा की मासिक बैठक और चित्रांश परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन



आजमगढ़ :  जनपद में आज रविवार को अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वाधान में गोल्डन फार्च्यून होटल में चित्रांश महासभा की मासिक बैठक और चित्रांश परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस के मुख्य अतिथि इलाहाबाद नगर महापालिका के पूर्व चेयरमैन एवं के पी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह थे।
     जितेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि धन्य है आजमगढ़ के लोग जाकर हमें  खुद पर गर्व महसूस हो रहा है। हमें जब भी मौका मिलेगा हम अपने समाज के लोगों को जी.जान से आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। चौधरी जितेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार में सिर्फ एक मंत्री हमारे समाज का है ऐसा क्यों ? शासन-प्रशासन और सरकार को अपने कायस्थ समाज की ताकत दिखानी पड़ेगी तभी हम लोग मजबूत होंगे।
      जितेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी लोग मिलकर कायस्थ पाठशाला खोलिए, हम इलाहाबाद से ग्रांट देंगे। आपको जो मदद होगी पैसे से लेकर हर चीज की मदद हम करेंगे। इलाहाबाद कायस्थ पाठशाला पूरे भारत की सबसे बड़ी पाठशाला है और साथ ही उन्होंने चित्रांश बंधुओं से कहा कि आप लोग जनपद का कोई भी चौराहा चयनित कीजिए प्रस्ताव बना लीजिए और हम सभी लोग मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा चौराहे पर लगवाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के मंत्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
       कार्यक्रम में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष भानु प्रताप श्रीवास्तव, विशेष अतिथि  आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, संरक्षक पूर्व प्राचार्य निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, चित्रवंशी जनपद के अध्यक्ष अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, मंत्री राजेंद्र कुमार वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अशोक कुमार अस्थाना, नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव ‘हनी’, डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव व संस्कृतिकर्मी अरविंद्र चित्रांश समेत अनेक चित्रांशवंशी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments