शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी : नपे कई बड़े अधिकारी
उत्तर प्रदेश : बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता के लिए दोषी पाए जाने पर सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, सुत्ता सिंह को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए आईएएस अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।
सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी सुत्ता सिंह निलंबित कर अनिल भूषण चतुर्वेदी को बनाया गया।
संजय सिन्हा से सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद का चार्ज छिनकर रूबी सिंह को दिया गया। रजिस्ट्रार जीवेन्द्र सिंह ऐरी को हटाकर अजय कुमार को बनाया गया।
पवन सचान को सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है वो अभी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के पद पर थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक भगवती सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों हेतु शासन से सम्बद्घ किया गया है। आपको बता दें कि शिक्षक भर्ती के लिए घोषित किए गए रिजल्ट में दो, पांच व सात अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व एनआईसी ने जिले आवंटित कर दिए थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments