IAS अधिकारी सुनील धनवंता समेत तीन SDM का ट्रांसफर...
आजमगढ़ : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिले के तीन उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें सबसे अहम नाम IAS अधिकारी सुनील कुमार धनवंता का है, जिन्हें अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज के पद पर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार धनवंता हाल के दिनों में अपनी सख्त कार्रवाई और सोशल मीडिया पर सक्रियता के चलते सुर्खियों में रहे हैं।
आदेश के अनुसार, सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी /उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद, को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज नियुक्त किया गया है।
चन्द्र प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 344-गोपालपुर, को उप जिलाधिकारी निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
संत रंजन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर/अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम), को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/आजमगढ़ नियुक्त किया गया है।
No comments