नदी में नहाने के लिए गये बालक की मौत
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के बाजार गोसाईं निवासी 18 वर्षीय अनश पुत्र एजाज अहमद हाजीपुर पुल से नहाते समय मौत हो गई। शव का अभी तक पता नहीं चला। रविवार 12:30 बजे दिन में उसी गांव के रतन पुत्र दिनेश पटेल, आलम पुत्र सुल्तान और अनस पुत्र एजाज तीनों एक साथ बाइक से हाजीपुर घाघरा नदी में नहाने के लिए गये
थे। रतन और आलम दोनों नहाकर बाहर निकल गए लेकिन अनश का पता नहीं चला। उसके ना निकलने पर दोनों लड़कों ने शोर मचाया तो वहा पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर लड़को के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अनश दो भाई में बड़ा है। छोटा भाई जिशान 15 वर्ष का है। मां-बाप दोनों उत्तरांचल गए हुए हैं। 2 माह पूर्व ही अनश उत्तरांचल से घर आया था। रतन और आलम ने बताया कि हम लोग बराबर नहाने आते थे। अनश पहली बार आया था। हम तीनों साथ में ही डुबकी लगा रहे थे। हम लोगों को पता भी नहीं चला वह डूब गया। पुलिस की टीम और गोताखोर शव को खोजने में लगे हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments