Breaking Reports

यूपी बोर्ड : अब परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे वॉइस रिकॉर्डर



आजमगढ़ : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2019 के लिए परीक्षा में नकल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शासन ने कई निर्णय लिए थे। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक शिक्षण कक्षों में दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाना था। इसकी सूचना विभाग की वेबसाइट पर अंकित करनी थी। वेबसाइट पर सूचना को अंकित करने में आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत इसे पांच भागों में बांट दिया गया है। वर्तमान स्थिति में सीसीटीवी नहीं लगे शिक्षण कक्षों की संख्या, एक ओर सीसीटीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या, दोनों ओर सीसीटीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या, एक ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या, दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या को अलग-अलग दिखाना है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि शिक्षण कक्षों में दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा 12 सितंबर तक लगवां लें। विद्यालयों का भौतिक सत्यापन 13 सितम्बर से किया जाएगा।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments