Breaking Reports

जिलाधिकारी शिवाकान्त ने चौपाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की



आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहरा, शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया में सांसद आर्दश ग्राम लोहरा के जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा चौपाल लगाकर किया गया। इस अवसर पर लोहरा ग्राम के ग्रमिणों हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया था, जिसमें ग्रामवासी जाकर अपनी बीमारी को बताने पर डाक्टर द्वारा दवा भी वितरित किय गया तथा बैंक के द्वारा शिविर लगाया था जिससे ग्रामीणों द्वारा अपना बैंक खाते खुलवाने हेतु फार्म भी भरा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments