Breaking Reports

चोरी का झूछा आरोप लगाकर लाठी आटोचालक को पीटकर मार डाला



आजमगढ़ : नगर कोतवाली के सर्फुद्दीनपुर गांव निवासी राजू पुत्र शिवकुमार आटो रिक्शा चलाता था। मंगलवार की रात लगभग नौ बजे घर पर भोजन कर बाहर सो रहा था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। इस बीच लगभग साढ़े नौ बजे गांव के दर्जन भर से अधिक युवक आए और चारपाई पर से राजू को उठा ले गए। लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर ले जा कर सीवान में चोर.चोर कह कर उसकी लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर मार कर हत्या कर दी। चोर-चोर की आवाज सुन परिजन बाहर निकले और चारपाई पर राजू को न देख कर घटना स्थल पर दौड़ पड़े। हमलावर परिजनों को भी दौड़ा लिए। शोर सुन गा्रमीण इकट्ठा होने लगे। ग्रामीणों को आते देख हमलवार भाग गए। तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और हमलावरों के घरों पर छापेमारी की,मगर कोई मिला नहीं। 
नगर कोतवाली प्रभारी प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि मृत आटो चालक शराब के नशे में धुत था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगा कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में मृत आटो चालक के परिजनों की तहरीर पर 10 के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की खोजबीन जारी है।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments