भारद ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को दिशा सूचक बोर्ड पर अतिक्रमण के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ : PWD विभाग द्वारा राहगीरों के लिये शहर में लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड भी पार्टियों के स्वागत की भेंट चढ़ रहा है। शहर के जजी मैदान के पास लगे दिशा सूचक बोर्ड पर कुछ राजनीतिक पार्टिया व निजी संस्थाए अपना बैनर लगाकर उसे ढ़क दे रही हैं।
आज बुधवार को भारत रक्षा दल ने PWD के अधिशासी अभियंता से मिलकर पत्रक देकर मांग किया कि कुछ लोग दिशा सूचक बोर्डो को बैनर पोस्टर से ढक दे रहे हैं जिससे राहगीर दिशा भ्रमित हो जाते है और रास्ता भटक कर दूसरी दिशा में चले जाते हैं। इसे तत्काल हटाया जाये और उत्तरदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही की जाये ताकि आगे से कोई ऐसी धृष्टता न कर सके।
अधिशासी अभियंता ने आश्वाशन दिया कि जनहित में लगाए गए बोर्डो पर अतिक्रमण पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जायेगी और सभी बोर्ड पर से बैनर जल्द हटवा दिया जाएगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments