कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया भारत बंद
आजमगढ़ : कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में किया भारत बंद। जिसका असर लखनऊ में भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधायक आराधना शुक्ला समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आंदोलन की शुरुआत की। फिर कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। जो पेट्रोल पंप खुले हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बंद करा रहे हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments