उत्तर भारतीयों पर हमले के विरोध में केंद्र सरकार का फूंका पुतला
आजमगढ़ : बुधवार को निषाद पार्टी व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने शारदा चौराहे पर उत्तर भारतीयों पर हमले के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के जिलाध्यक्ष मुखराम निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी की सरकार में बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिलने के कारण नौजवान दूसरे राज्य को पलायन कर रहे हैं। वहीं गुजरात जैसे राज्य में उन पर हमला किया जा रहा है। इस पर सरकार मौन है। जब तक सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं देती है, तब तक ऐसे ही घटनाएं बढ़ती ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जनता से किए गए वादों को भूल गई है, लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जनता अब जाग चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सपना निषाद, पवन निषाद, राजन सिंह, सुधीर निषाद, राजकुमार निषाद, मोनू निषाद, उत्तम निषाद, संजय निषाद व बदामी देवी आदि उपस्थित थीं।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments