लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : दिनांक 12-10-18 की रात्रि मोटरसाईकिल (पल्सर) सवार 03 बदमाशो द्वारा भँवरनाथ से कन्धरापुर जा रहे वादी शिवलाल यादव को लाल सिंह के भट्ठे के पास मोटरसाईकिल से टक्कर मार भयभीत कर मोबाईल, लैपटाप, व 37,000/ रुपया नगद लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे वादी शिवलाल यादव द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-139/18 धारा 392 भादवि पंजीकृत कराया गया।
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे तत्काल अनावरण व गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि द्वारा प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर संदीप कुमार यादव को निर्देशित किया गया। आज शनिवार को भँवरनाथ पर प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर द्वारा संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 व्यक्तियो को रोका गया तो उनके हरकतो से संदेह हुआ, जिस पर तलाशी ली गयी तो इनके पास लैपटाप व मोबाइल व 9,600 रुपये नगद बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे पूछ-ताछ करने पर संतोषजनक उत्तर न मिलने से दिनांक 12-10-18 की लैपटाप व मोबाईल की लूट की घटना के वादी शिवलाल यादव को संदेह की पुष्टि के लिये मौके पर बुलाया गया। वादी द्वारा आते ही बताया गया कि यही तीनो वह लूटेरे है जिन्होने मुझे धक्का देकर मोबाईल, लैपटाप, व 37,000/ रुपया नगद लूट लिया था। उपरोक्त तीनो अभियुक्तो को पुलिस हिरासत मे ले लिया गया। पूर्व की लूट से सम्बन्धित माल की बरामदगी के बाद मु0अ0सं0-139/18 धारा 392 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्तगणो का चालान किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में समशाद पुत्र नरुल हसन खाँन निवासी जैतपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ (हाल पता-डा0 जावेद के आवास के पिछे मिल्लत नगर थाना कोतवाली आजमगढ़), मो0 जिशान पुत्र मो0 अख्तर नई बस्ती बदरका ईदगाह के पास थाना कोतवाली आजगमढ़, राज वर्मा उर्फ पियूष पुत्र विनोद वर्मा निवासी ज्योति निकेतन के पास बाईपास रोड थाना कोतवाली आजमगढ़ हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments