Breaking Reports

सेक्यूलर मोर्चा ने जनपद में दिखाई ताकत



आजमगढ़ : समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा महिला सभा की प्रमुख महासचिव सुनीता सिंह के जनपद आगमन पर नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। सुनीता सिंह वाराणसी से सीधे भारी भरकम काफिले के साथ जनपद पहुंचीं। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव की मौजूदगी में विभिन्न पार्टी के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
       रामदर्शन यादव ने कहा कि मोर्चा अन्याय के खिलाफ न्याय का शंखनाद है। हमारे नेता शिवपाल यादव का आह्वान है कि जहां भी अन्याय होगा वहां मोर्चा न्याय की लड़ाई लड़ेगा। आज किसान, नौजवान, बुनकर, दलित, पिछड़ों के साथ ही पूरे समाज के साथ अन्याय हो रहा है। गैर बराबरी व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष ही मोर्चा का लक्ष्य है। हम जनता के बीच जाएंगे और जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली पार्टियों से सभी को सचेत करने का काम करेंगे। सुनीता सिंह ने कहा कि मोर्चा का गठन होते ही सपा का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उसके नेता घर के लोगों के सामने झुकने की जगह गैर विचारधारा के लोगों के सामने झुकने को तैयार हो गए हैं। शिवपाल के बिना अगली सरकार नहीं बनेगी। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि बढ़ती, महंगाई, भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने को शिवपाल यादव के नेतृत्व में लामबंद होना होगा। इस अवसर पर फूलचंद यादव, हर्षवर्धन अग्रवाल, जावेद भाई, संजीव मिश्रा, मनीष यादव, शर्मानंद पांडेय, विनोद यादव आदि उपस्थित थे। संचालन आनंद उपाध्याय ने किया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments