मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान पनीर सहित कुल सात नमूने लिए जिसे सील कर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में अफरातफरी की स्थिति रही।
एफडीए टीम ने नगर के मातबरगंज मोहल्ले में अन्नपूर्णा किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा, मातबरगंज से ही मुबारकपुर निवासी दिनेश कुमार यादव पुत्र रामसकल से गाय का दूध, कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अनामिका स्वीट्स से पनीर, सिधारी स्थित पंजाबी फैमिली रेस्टोरेंट से पनीर, निजामाबाद के हुसैनाबाद में सदानंद पुत्र स्व. धनराज के प्रतिष्ठान से साबूदाना नमूना, फूलपुर के रमेशचंद पुत्र केदारनाथ की दुकान से मखाना और फूलपुर के शनिचर बाजार स्थित दिनेशचंद्र पुत्र रामविलास के प्रतिष्ठान से अनिक ब्रांड देशी घी का नमूना लिया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, देवेश, आरबी चौहान एवं प्रेमचंद शामिल थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments