Breaking Reports

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छत व सीढ़ी से गिरकर दो लोगों की मौत



आजमगढ़ : जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात छत व सीढ़ी से गिरकर दो लोगों की जान चली गई।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार (तकियापार) गांव निवासी 50 वर्षीय राम अवध यादव पुत्र दिलराज यादव मंगलवार की रात लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद मकान के छत पर सोने के लिए जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि अचानक पैर फिसल जाने से वह सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलावस्था में परिवार के लोगों ने उन्हें बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को दिन में पौने ग्यारह बजे उनकी मौत हो गई।
  वही दूसरी तरफ रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी 40 वर्षीय अवधू पासवान पुत्र बाढ़ू पासवान मंगलवार की रात को भोजन करने के उपरांत अपने नवनिर्मित मकान की छत पर बांस की बनी सीढ़ी से चढ़कर गए थे। परिजनों का कहना है कि सोते समय वह रात को अचानक मकान की छत से नीचे गिर जाने से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजनों ने उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर वहां पहुंचे रौनापार थानाध्यक्ष गिरिजेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक के आठ बच्चे हैं। वह परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments